इ जूनि बुझी मुन्ना झुठ बजैत छी(मैथिली)___कवि गंगेश पाठक
जोहार दर्पण साहित्यिक मंच के बैनर तले माखनलाल चतुर्वेदी के जयंती 2026 के अवसर पर साहित्यिक परिचर्चा सह कवि सम्मेलन गैलेक्सी पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 में संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। इस कार्यक्रम में बोकारो धनबाद ,रांची, हजारीबाग एवं दूर दराज के कवि कवयित्रीयों ने भाग लिया जोहार दर्पण मंच का मुख्य उद्देश्य साहित्य के क्षेत्र में जुड़े नए साहित्यकार एवं कवियों का उत्सवर्धन एवं उनकी रचना को नई पहचान दिलाना है। यह संस्था समय-समय पर साहित्य से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन करते रहती है। यह जानकारी संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष पंकज कुमार दास ने दी।प्रथम सत्र के कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। माखनलाल चतुर्वेदी के काव्य में भारतीय आत्मा विषय पर परिचर्चा की गई इस सत्र के अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र कुमार रॉय, विशिष्ट अतिथि डॉ राशि सिंह, विशिष्ट अतिथि अनुराधा सिंह, वरिष्ठ कवियत्री अर्चना मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि वक्ता शिरोमणि महतो ने अपने-अपने विचार रखें। जबकि द्वितीय सत्र में काव्य पाठ का आयोजन किया गया इस सत्र के अध्यक्ष बासु बिहारी, विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर केवट रवि, शांति भारत, विशिष्ट अतिथि स्मिता,विशिष्ट अतिथि संजय हजारीबागी से थे।मंच द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी साहित्य सम्मान से सम्मानित कवियों में मुख्य रुप से डॉ राशि सिन्हा,डॉ एन के राय,भोला सागर शिरोमणि महतो,त्रिवेणी महतो ताराचंद महतो,नीलम झा,मंच के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष पंकज कुमार दास,स्मिता जी,मंच के प्रेस सचिव गंगेश कुमार पाठक,बासु बिहारी,सुकुमार,शांति भारत,अरुण पाठक,रजत नाथ, अमर कुमार प्रमाणिक,प्रेम रंजन,ठाकुर दास नायक,मनोज सुमन,संजय हजारीबागी,अनुराधा सिंह,श्रवण दत्त,देवेंद्र धर,गीता कुमारी,करूणा कलिका,अर्चना मिश्रा,शैलजा झा,दीनानाथ ठाकुर थे।अंत में प्रथम सत्र का धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुंदर केवट ने एवं द्वितीय सत्र का श्रवण दत्त ने सफल संचालन किया।ढेर सारी संख्याओं में श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद उठाया।



