जालौन

गांव-गांव ज्ञान की रोशनी, बोहदपुरा में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ 

 डीएम ने कहा किताबें सबसे सच्ची मित्र, पढ़ाई से ही बनेगा सशक्त भविष्य 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम पंचायत बोहदपुरा, पंचायत सचिवालय में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ कर ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा दी। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई में रुचि देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबें जीवन की सबसे सच्ची मित्र होती हैं, जो हर परिस्थिति में सही मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने और पुस्तकों को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 147 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, ताकि गांव के छात्र-छात्राओं को अपने ही पंचायत स्तर पर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उनके गांव में ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन का वातावरण तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों की उपलब्धता, साफ-सफाई और अध्ययन का अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button