पाकुड़
हिरणपुर में बिना माइनिंग चालान के गिट्टी/चिप्स ले जा रहा ट्रक पकड़ा, चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
A truck carrying gravel/chips without a mining challan was caught in Hiranpur; a case was registered against the driver and owner.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के अंचलाधिकारी हिरणपुर के नेतृत्व में छापामारी के दौरान एक ट्रक संख्या JH10CG- 4460 को अवैध रूप से बिना माइनिंग चालान के गिट्टी/चिप्स का परिवहन करते हुए हिरणपुर थाना अन्तर्गत मानसिंहपुर के पास पकड़ा गया। पकड़े गये वाहन को जप्त कर चालक एवं वाहन के मालिक के खिलाफ हिरणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामला संख्या 19/26, के तहत धारा 317(5)/3(5) बी एन एस, 4/21 MMDR 1957, 54 JMMC 2004 तथा 7/9/13 JMPIMTS Act 2017 के तहत दर्ज किया गया। अंचलाधिकारी ने अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।



