सिंगरौली

राज्य स्तरीय खेलवृत्ति 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित

पदक विजेताओं को मिलेगा प्रोत्साहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, मध्यप्रदेश द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है।
खेलवृत्ति योजना के अंतर्गत पदक विजेताओं को निम्नानुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी—
स्वर्ण पदक : ₹10,000
रजत पदक : ₹8,000
कांस्य पदक : ₹6,000
खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन पत्र संबंधित जिले के जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही खेलवृत्ति से संबंधित दिशा-निर्देश एवं नियमावली विभागीय वेबसाइट www.dsywmp.gov.in
 पर उपलब्ध है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिंगरौली राहुल कुमार सैयाम ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों एवं जिला खेल संघों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।
फॉर्म जमा करने एवं अन्य जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सिंगरौली अथवा संबंधित ब्लॉक युवा समन्वयकों से संपर्क किया जा सकता है—
बैढ़न ब्लॉक: राकेश मिश्रा (मो. 9981381352)
देवसर ब्लॉक: सुनीता मिश्रा (मो. 7909573938)
चितरंगी ब्लॉक: जगदीश सिंह (मो. 6261611414)
इच्छुक खिलाड़ी संबंधित खेल संघों के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button