हजारीबाग
गोलीबारी कर जेवर लूट कांड के 7 अपराधियों के साथ देशी पेस्टल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागांव में जेवर दुकानों में चोरी करने वाले को हज़ारीबाग़ पुलिस ने किया गिरफ्तार बता दे के बुधवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बड़कागाँव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग पर टी०पी०-05 के आस-पास कुछ लोग हथियार के साथ किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात् छापामारी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुये बड़कागाँव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग पर टी०पी०-05 के पास पहुँची, तो देखा गया कि तीन व्यक्ति रोड के किनारे झाडी के पिछे छुप कर खड़े है और आपस में बात चित कर रहे है, जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुआ। तब छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल के सहयोग से उस जगह को घेराबन्दी करते हुए आगे बढ़ने लगे, जैसे ही छापामारी दल उन तीनों के करीब पहुँचने लगी तो पुलिस बल को देख कर तीन व्यक्ति भागने लगे। उक्त तीनो व्यक्तियों को छापमारी दल में शामिल पदाधिकारी एंव बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तप्तश्चात् उनसे बारी-बारी से उनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. विनोद कुमार भुईयाँ, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व० सरयू भुईयाँ, ग्राम-दीभा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा, 02. प्रिंस यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-अमेरिका यादव, ग्राम पांचवा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा एवं 03. तेजु कुमार भोक्ता, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता जगलाल गंझू, ग्राम-राजगुरुवा, थाना-सदर, जिला-चतरा बताये। पूछे जाने पर आगे बताया कि हम लोग आज यहाँ पर हथियार का भय दिखाकर रास्ते में आने-जाने वाले लोगो को लुटने तथा गंभीर क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से यहाँ छिप कर तीनो मिल कर आपस में लुट-पाट की योजना बना रहे थे। पकडाये तीनों संदिग्धों के द्वारा बताया गया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में पूर्व में इनके द्वारा नंदनी ज्वैलर्स की रैकी कर दिनांक-07.02.2026 को नंदनी ज्वेलर्स के मालिक से गहने भरे झोला को छीनने का प्रयास किया गया तथा लोगों के विरोध होने के कारण दुकानदार पर गोली चलाते हुए गहने भरा झोला छीन लिया गया एवं फायरिंग करते हुए ये लोग मोटरसाइकिल से चतरा की ओर भाग गये थे। बड़कागांव थाना क्षेत्र में लुट की घटना की रैकी बड़कागांव के रहनेवाले संदीप कुमार सोनी ने की थी, संदीप कुमार सोनी ने ही उपरोक्त तीनों को लूट की घटना को अंजाम देने के लिए दि०-05.02.26 को प्लान बनाया तथा दि०-07.02.2026 को सुबह में 01. विनोद कुमार भुईयों, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व० सरयू भुईयाँ, ग्राम-दीभा मोहल्ला, थाना सदर, जिला-चतरा, 02. प्रिंस यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता अमेरिका यादव, ग्राम-पांचवा मोहल्ला, थाना सदर, जिला-चतरा, 03. राहुल कुमार सिंह उर्फ पद्धी, उम्र करीब 22 वर्ष, ग्राम-केसरी चौक, थाना सदर, जिला-चतरा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। तीनो ने पूर्व में घटना में भी अपना अपराध स्वीकार किया। बताया कि पूर्व में ये लोग आर्मस एक्ट में आरोप पत्रित है तथा संगठित तरीके से अपराधिक गिरोह चलाकर अपराधिक घटना का अंजाम देते हैं।
उपरोक्त पकड़ाये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बड़कागांव नन्दिनी ज्वेलर्स लुट काण्ड में इस्तेमाल किये गयी अपाची मोटरसाईकिल जो साकिन्दर कुमार गंझु पिता विशु मंजु, साकिन सिकनी, थाना लावालौंग, जिला चतरा का है जिसे हम लोगो को घटना करने के लिए उपलब्ध कराया था। छापामारी दल द्वारा राजाबागी पतरापुल के पास से आपाची मोटर साईकिल के मालिक साकिन्दर कुमार गंझु पिता विशु गंजु, साकिन सिकनी, थाना लावालौंग, जिला-चतरा को भी दि०-09.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान के क्रम में पूर्व की घटना में लूटे गये जेवर को गला कर अन्य राज्य में बेचने की बात अभियुक्तों द्वारा बताया गया है, जिस पर छापेमारी जारी है। गिरफ्तारी में से (1) विनोद कुमार भुईयाँ, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता स्व० सरयू भुईयाँ, ग्राम-दीभा मोहल्ला, थाना-सदर, जिला-चतरा (2) प्रिंस यादव, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता अमेरिका यादव, ग्राम पांचवा मोहल्ला, थाना सदर, जिला-चतरा (3) तेजु कुमार भोक्ता, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता जगलाल गंझू, ग्राम-राजगुरुवा, थाना-सदर, जिला-चतरा (4) आपाची मोटर साईकिल के मालिक साकिन्दर कुमार गंड्नु पिता विशु गंजु, साकिन सिकनी, थाना लावालौंग, जिला-चतरा (5) रामधनी ठठेरा उम्र 30 वर्ष पिता-गामा प्रसाद ठठेरा साकिन-जोरी बान सिंह थाना-जोरी जिला-चतरा (6) संदीप कुमार सोनी उम्र 30 वर्ष पिता राजेश सोनी, साकिन भगवान बागी, थाना बड़कागाँव, जिला हजारीबाग (7) विशाल शांताराम पिता-सांताराम, गया (बिहार) के रहने वाले है। इन सभी के पास से देशी पिस्टल-01 जिन्दा गोली-13 मोबाईल-03 अपाची मोटरसाईकिल-01 बरामद किया गया। छापामारी दल में मुख्य रूप से पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग। पु०अ०नि० दीपक कुमार, थाना प्रभारी, बड़कागांव, हजारीबाग। पु०अ०नि० राकेश खावास, बड़कागांव थाना, हजारीबाग। पु०अ०नि० आशिष कुमार भगत, बड़कागांव थाना, हजारीबाग। पु०अ०नि० छोटु उराँव, बड़कागांव थाना, हजारीबाग। सशस्त्र बल, बड़कागांव थाना, हजारीबाग शामिल थे।



