भरत पुर
भुसावर के आबादी क्षेत्र में तुरी से भरे ओवरलोड वाहन हादसों को न्यौता देते नजर आ रहे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर – कस्बा भुसावर के आबादी क्षेत्र में होकर निकल रहे तुरी से भरे ओवरलोड वाहन इन दिनों हादसों को न्यौता देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा भुसावर कस्बे के हिण्डौन सडक मार्ग पर देखने को मिला। जहां आबादी क्षेत्र में आए तुरी से भरे ओवरलोड वाहनों से विद्युत तार चपेट में आ गया लेकिन गनीमत रही बडा हादसा होने से टल गया। उक्त परेशानी को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने आबादी में होकर निकल रहे ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने को लेकर प्रशासन से अपील की गई है। जहां थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाही करने के निर्देश दिये हैं।



