सीकर

बाबासाहेब मानवता की प्रहरी संविधान के जनक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बावड़ी। बाबासाहेब मानवता की प्रहरी संविधान के जनक के जन्मदिवस के अवसर पर एससी एसटी महासंघ एवं भीम आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाया गया। मूर्ति स्थल से प्रभात फेरी विभिन्न साधनों पर बाबा साहब के चित्र झंडिया बैनर लगाते हुए भीम दुपट्टे सजाते हुए बाबा साहब के नारों के साथ आसमान को गुंजा ईमान कर दिया। इस अवसर पर सभी जातिय वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। इसमें महिलाएं बच्चे जनप्रतिनिधि शामिल थे। प्रभात फेरी का समापन बाबा साहब की मूर्ति के सामने किया गया। यहां मुख्य रूप से पहुंचने वाले और कार्यक्रम में सरकत करने वाले कुशल पाटोदिया, बजरंग लाल शर्मा, शारदा यादव, विजय गोरा, श्रवण कटारिया, गौरी कुमावत, प्रेम सिंह शेखावत, कीर्ति, किशोर जांगिड़, बाबूलाल लेखरा,विजय सिंह,सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव इत्यादि लोग उपस्थिति रहे। साथ ही कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार,संजय कुमार,अशोक कन्ना, शुभम सांखला,अमीर चन्द, लाल चन्द, प्रदेश सचिव नरसाराम गोरा ने मंच संचालन किया एवं आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button