पाकुड़

पाकुड़ में अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस का छापा, 210 पीस लॉटरी के साथ एक गिरफ्तार

Police raid illegal lottery business in Pakur, one arrested with 210 pieces of lottery

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पाकुड़ के गोकुलपुर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान में लॉटरी कारोबार संचालित होने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। सूचना के सत्यापन के लिए जैसे ही गठित छापेमारी दल मौके पर पहुंचा, वहां मौजूद कुछ लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बड़ी अलीगंज निवासी मो. हालिम हुसैन के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से 210 पीस अवैध लॉटरी बरामद की गई है। इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले पर एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कि अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी इस धंधे से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, एएसआई अखिलेश राम, सशस्त्र बल के जवान गौतम कुमार एवं मनोज कुमार दास शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button