पश्चिमी सिंहभूम

मनीष कुमार ने संभाल डीसी पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का कार्यभार

Manish Kumar took over as DC West Singhbhum (Chaibasa).

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

चाईबासाआईएएस अधिकारी मनीष कुमार ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे पाकुड़ में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, जहां उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। पाकुड़ में अपने कार्यकाल के दौरान मनीष कुमार ने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों के जरिए जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा, विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों में सरकारी गाइडलाइन का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही। उनके नेतृत्व में पाकुड़ जिले ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया और जिले का नाम देशभर में रोशन हुआ। उनकी कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें पाकुड़वासियों के दिलों में खास स्थान दिलाया। अब पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नई जिम्मेदारी संभालते हुए उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर जिले के विकास को नई दिशा देंगे और वहां भी अपनी सकारात्मक छवि स्थापित करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button