पाकुड़

मोटरसाइकिल से 25 लीटर देशी शराब ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

Man arrested for carrying 25 litres of country liquor on motorcycle

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपलजोरी मोड़ के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय राजवंशी (पिता स्व. जतन राजवंशी), निवासी ग्राम नबीनगर, थाना मालपहाड़ी ओपी के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल संख्या JH 16H 2203 से लगभग 25 लीटर देशी शराब लेकर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त शराब और मोटरसाइकिल के साथ मामले की रिपोर्ट उत्पाद अधीक्षक, पाकुड़ को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button