ललितपुर

आठ माह से खुदी पड़ी सड़क बनी मुसीबत

पाइप लाइन न डालने पर जल निगम के खिलाफ आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। नगर के वार्ड नं. 17 स्थित क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे जल निगम की लापरवाही से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि विभाग द्वारा करीब आठ माह पूर्व पाइप लाइन डालने के लिए सड़क व नालियों की खुदाई कर दी गई, लेकिन आज तक न तो पाइप डाले गए और न ही खुदी हुई सड़क की मरम्मत कराई गई। स्थानीय पार्षद कुन्दन पाल ने बताया कि सड़क और नालियों के लंबे समय से खुले पड़े रहने के कारण क्षेत्र में आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। खासतौर पर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गडढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है। पार्षद कुन्दन पाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि जल निगम के अधिकारियों को तत्काल पाइप लाइन डालने और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button