
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने एवं सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के एक हजार वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस दौरान भजन संध्या, रूद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन एवं दीपोत्सव जैसे आयोजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शिवालय बड़ा रघुनाथजी मंदिर परिसर चौबयाना, शिव मंदिर सिंचाई विभाग कॉलोनी महरौनी तथा पंचमुखी शिव मंदिर देवगढ़ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जिले के 10 तीर्थयात्रियों को सोमनाथ मंदिर की यात्रा के लिए बस द्वारा रवाना किया गया। यात्रा के लिए उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तालबेहट मदन मोहन गुप्ता को नोडल अधिकारी नामित किया गया। तीर्थयात्रियों को बैज, कैप एवं मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें सोमनाथ यात्रा से संबंधित बुकलेट एवं जनपद के प्रमुख स्थलों का फोल्डर भेंट किया गया। यात्रा का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, नपाध्यक्ष सोनाली जैन, चन्द्रशेखर, श्रीकांत, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव एवं पर्यटक अधिकारी हेमलता ने रवाना किया और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल, अजय तोमर, राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिवालय बड़ा रघुनाथजी मंदिर परिसर चौबयाना में आयोजित कार्यक्रम में पं.राजू महाराज, राम महाराज, राघव महाराज, ऊषा सेन, सावित्री देवी, कपिल नामदेव, अंजली, राधा देवी, गब्बर राघव नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं पंचमुखी शिव मंदिर देवगढ़ में रूद्राभिषेक एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य पं. रवि तिवारी, शुभम कौशिक, धर्मेन्द्र चौबे, डा.प्रबल सक्सेना, संजय सेन, अमित तिवारी, बाबू सिंह राठौर, गुरूदत्त रावत, विनय ताम्रकार, अवधेश कुशवाहा, अनिल झा, विश्वजीत, पंचम यादव, महेंद्र कुमार, अभिषेक, राघवेंद्र, बलभद्र, करण सिंह, सुरेंद्र तिवारी, जगदीश पटैरिया, मंगल सिंह, हरी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव मंदिर सिंचाई विभाग कॉलोनी महरौनी में आयोजित कार्यक्रम में पं. ब्रजेश रिछारिया, रामदीन विश्वकर्मा (कानूनगो), धमेन्द्र कुमार एड., साहब सिंह निरंजन, तहसील के कर्मचारीगण एवं भक्तजन उपस्थित रहे। पूरे जनपद में आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों से श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।



