बाराबंकी

बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर फरार, संतरी को धक्का देकर भागा आरोपी; मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। बीती रात्रि गांजा तस्करी मे पकड़े गये दो तस्करो मे से एक नशे का सौदागर रविवार की सुबह पेशाब करने के लिए जाते समय संतरी को धक्का देकर फरार हो गया है घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर ने घटना की जानकारी ली तथा सफदरगंज पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दिन तलाश करती रही लेकिन अभियुक्त का पता नहीं चल सका।
बताते चले कि बीती रात्रि सफदरगंज पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के जीतनगर निवासी अभियुक्त ज्ञानू व रमाकांत को गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा था अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है रविवार की सुबह अभियुक्त ज्ञानू पेशाब करने के लिए कहा तो संतरी पर मौजूद होमगार्ड जैसीराम यादव जैसे ही पेशाब कराने के लिए ले जा रहा था तभी अचानक संतरी को धक्का देकर थाने से फरार हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली, विभाग में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया पुलिस के महकमे मे हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर शौरभ श्रीवास्तव ने मौका मुआयना किया और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि बीती रात्रि दोनो अभियुक्तों को गांजे की तस्करी मे पकड़ा गया था रविवार की सुबह संतरी पर मौजूद होमगार्ड जैसीराम यादव से पेशाब के लिए कहा जैसे ही पेशाब के लिए जा रहा था की धक्का देकर फरार हो गया फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तथा दूसरे अभियुक्त रमाकांत को जेल भेज दिया गया है साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button