कैराना

9 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज, अधिकतम वाद निस्तारण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। आगामी 9 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अक्षयदीप यादव ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए सचिव ने निर्देश दिए कि लोक अदालत में अधिकाधिक लंबित वादों का अंतिम निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ऐसे मामलों को चिन्हित करें, जिनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से संभव है, ताकि वादकारियों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे में संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मामलों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में शौदान सिंह आपूर्ति विभाग, सुदेश भारती सीडीपीओ, समीर कश्यप नगर पालिका कैराना अधिशासी, शोभा शर्मा प्रोबेशन विभाग, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव, रमेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), वीके चंदेल मंडी परिषद, जीपी दिवेंद्र बाट-माप विभाग तथा अमित गुप्ता एसडीओ बिजली विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सचिव ने सभी अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button