अलवर

रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह की अगुवाई में अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा अग्यारा स्थित म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लान्ट का निरीक्षण किया

एनपीटी अलवर ब्यूरो

अलवर 24 अप्रैल। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव के निर्देशन पर आज रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह की अगुवाई में अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा अग्यारा में नगर निगम के म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया।

रामगढ विधायक सिंह ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि भविष्य में आग लगने की घटना की पुनरावृति ना हो इसके एहतियात बरतते हुए आवश्यक कदम उठाने उठाएं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को प्लांट के उन्नयन के प्रस्ताव भिजवाने एवं प्लांट में सॉलिड वेस्ट कचरे के पूर्णतया निस्तारण के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एसटीपी प्लांट के ट्रीटेड वॉटर का प्रयोग कर नियमित रूप से प्लांट में पानी डलवाया जाए, ताकि आग सुलगने की संभावना न रहे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सॉलिड वेस्ट प्लान्ट में सुलग रही आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया गया है। प्लांट को पूर्णतः सुरक्षित करने के लिए फायर ब्रिगेड व जेसीबी के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने 21 अप्रैल को दिशा की बैठक ली थी जिसमें रामगढ क्षेत्र के अग्यारा में नगर निगम के म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लान्ट में आग लगने की घटना का विषय संज्ञान में आया था। इस पर उन्होंने निर्देश दिये थे कि आगामी चार दिवस में स्थानीय विधायक, नगर निगम, स्थानीय प्रशासन व उनके प्रतिनिधियों के संयुक्त दल द्वारा अग्यारा स्थित प्लांट का निरीक्षण किया जाएगा। इससे पूर्व आग को पूरी तरह से नियंत्रण में करने की कार्यवाही करने के साथ प्लांट के उन्नयन आदि के बारे में मौके पर ही चर्चा की जावे। इसकी अनुपालना आज संयुक्त दल द्वारा प्लांट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रामगढ़ प्रधान नसरू खॉ, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका, उपखंड अधिकारी रामगढ़ सुरेंद्र प्रसाद, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव आयूष कुमार एवं नितिन सागवान, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, फायर ब्रिगेड अधिकारी बब्बू राम मीणा, तहसीलदार रामगढ़ सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button