खैरथल

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय में जिला पर्यावरण समिति, साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पीएमओ एवं सीएमओ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रथों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन हेतु संबंधित 13 सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों (DLO) एवं कर्मचारियों की ग्राम रथ कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना कर अपनी जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए साथ ही प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
जिला कलेक्टर ने जिले में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर माइक्रो लेवल पर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के स्वच्छ भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी समुचित देखभाल अनिवार्य है।
बैठक में वृक्षारोपण अभियान के लिए भूमि चयन, पौधों की उपलब्धता, नर्सरियों में प्लांटेशन की तैयारी, CSR के माध्यम से पौधारोपण करवाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आमजन को इस अभियान से जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि पौधारोपण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को विभागवार लक्ष्य तय कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सभी नगर निकायों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध तथा पुलिस विभाग को रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर रोक के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने हेतु निर्धारित सभी लक्ष्य को पूर्ण कर अधिकाधिक ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने कि दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ओमप्रकाश किराड, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, कोषाधिकारी  सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button