बरेली
वृद्ध आश्रम का किया निरीक्षण बहुत सारी कमियां मिलने पर व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : पुष्पा पांडे सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ के द्वारा वृद्धा आश्रम लाल फाटक का औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के दौरान सभी वृद्धजनों से वार्ता की गई, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई वृद्धजन ऐसे हैं जिन्हें पेंशन नहीं मिल रही है l वृद्धाआश्रम के कमरे बहुत छोटे हैं उनके सापेक्ष वृद्धजनों की संख्या अधिक है, वृद्धजनों के हेल्थ चेकअप के लिए कोई भी डॉक्टर की सुविधा नहीं हैl खान-पान की व्यवस्था ठीक पाई गईl उक्त कमियों के पाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया एवं उपरोक्त व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए l इसी के साथ सदस्या के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क्यारा का औचक निरीक्षण किया गयाl विद्यालय में सभी छात्राओं से संवाद किया गया, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा पिछले दो वर्ष से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क्यारा का निरीक्षण किया गया है एवं कोई भी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं हैl विद्यालय में झाड़ियां अत्यधिक बड़ी हो रही है जिस कारण कीड़े, मकोड़े का डर बना रहता है एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा हैl इसके अतिरिक्त कक्ष 8 तक के बच्चों के लिए सिर्फ चार कंप्यूटर उपलब्ध है, छात्राओं की अपेक्षा बैड की संख्या में भी कमी है, छात्रों के हेल्थ चेकअप के लिए कोई डॉक्टर नामित नहीं है लाइट की भी समस्या रहती हैl इन सभी समस्याओं को देखते हुए पुष्पा पांडे द्वारा अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की गई एवं उपरोक्त समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए गए l




