रामपुर शाहबाद
शाहबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
तीन जगहों पर हुई चोरी का खुलासा चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। एक माह में शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में तीन जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया सामान के साथ अवैध हथियार भी बरामद किए है।बताते चले कि 11 अप्रैल को शाहबाद के हिम्मतपुर ग्राम सचिवालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया, वही 26 अप्रैल को बमनपुरी गांव के घर में घुसकर चोरी की घटना और 28 अप्रैल को धुरयाई गांव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके बाद एसपी सोमेंद्र मीणा ने तीनों चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। शाहबाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए शाहबाद चंदौसी रोड स्थित किला गेट के पास से सम्भल जनपद के गुमथल गांव निवासी जितेंद्र, मनीष, राजेश कुमार और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर अपराधियों के पास से दो मोटरसाइकिलें, एक तमंचा, तीन चाकू, 30 बैटरियां, 10 इन्वर्टर, 10 सोलर पैनल, 2 प्रिंटर, 2 एलईडी टीवी, 2 डेस्कटॉप, डीवीआर, सीसीटीवी, तांबे का तार, सोने चांदी के आभूषण, एक ई रिक्शा, समेत बड़ी मात्रा में सामना बरामद किया है। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल प्रदीप कुमार, एसएसआई रामचंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक टीकाराम, एसओजी प्रभारी दीपक मलिक, एसआई सुनील कुमार, एसआई रामबाबू, एसआई दिलीप कुमार शामिल रहे।


