कैराना

अवैध तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपदभर में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव तीतरवाड़ा निवासी अब्दुल पुत्र इरफान को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार चौहान, हेड कांस्टेबल ज्योति प्रकाश और कांस्टेबल भानू कुमार की अहम भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button