
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाकुड़ जिले के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चंदनक्यारी में आयोजित हुई थी। पाकुड़ जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 10 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर पाकुड़ जिले ने राज्य की पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षक अक्षय बाबरी को एथलेटिक्स किट, नगद राशि और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली भी उपस्थित रहे।क्षसम्मानित खिलाड़ियों में प्रेम शिला हांसदा, सुनीता मरांडी, एविन जूली मुर्मू, नजमी शेख, थॉमसन हेंब्रम, मंटू ठाकुर, सोनाली टुडू, आनंद शेख, सुहागिन हांसदा, सरस्वती टुडू, एंजोली मुर्मू, अंकित राय और राम मोहन साहनी सहित कई खिलाड़ी शामिल रहे। संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि जिले से 26 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से साबित होता है कि पाकुड़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।



