भरत पुर
मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त ने हनुमानजी को चढ़ाया चांदी का मुकुट
कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में सजाई मनमोहक झांकी

महाआरती के बाद हुआ प्रसादी वितरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के हिन्डोंन सड़क मार्ग स्थित जन-जन की आस्था के प्रतीक प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में हनुमानजी के प्रति समर्पण भाव से अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए विशेष सजावट करवाकर चोला चढ़वाकर श्रद्धालु द्वारा दान,धन, स्वास्थ्य और बाधाओं से मुक्ति हेतु एवं अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर हनुमानजी को चांदी का मुकुट मन्दिर परिसर में मौजूद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के समक्ष मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा डव्वू जती के नेतृत्व में मन्दिर परिसर में हनुमानजी के समक्ष अर्पित किया गया। वहीं दूसरी ओर कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा डव्वू जती ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया में ईश्वर के प्रति लोगों की सच्ची आस्था और भक्ति को देख कर भगवान को भी समय-समय पर अपने होने का एहसास कराते रहते हैं। और मनोकामनाएं पूर्ण होने पर चोला,सवामनी, सुन्दर काण्ड पाठ, शीतल जल वितरण आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे ही आज 09 मई शनिवार को हनुमानजी के प्रति अटूट आस्था को देखते हुए मनोकामनाएं पूर्ण होने पर भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के नयागांव निवासी रामदयाल चौधरी गुरुजी प्रतिनिधि (सरपंच) ने अपनी बेटी मनीषा चौधरी के थर्ड ग्रेड शिक्षक बनने पर मन्दिर परिसर में मौजूद विष्णु सैन पत्रकार,मनोज सोनी, हितेश सिंघल, ग़ुलाब सैनी, विष्णु कुमार आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी हनुमानजी के प्रति अटूट आस्था को देखते हुए चोला चढ़वाकर चांदी का मुकुट मन्दिर परिसर में हनुमानजी के समक्ष अर्पित किया गया। वहीं भक्त रामदयाल चौधरी गुरुजी का मानना है कि कोठी वाले हनुमानजी स्वयं साक्षात है, और उनसे जो भी मनोकामनाएं मांगी जाती है,वो अवश्य जल्दी ही पूरी होती है। वहीं इस धार्मिक कार्यक्रमों का समापन महिला भक्त मण्डल द्वारा ढोलक, झांझ मजीरा की थाप पर हरि संकीर्तन और भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं गई और महाआरती के बाद प्रसादी वितरण करते हुए किया गया।


