भरत पुर
भुसावर न्यायालय परिसर में आयोजित हुई बर्ष 2026 की द्वितीय लोक अदालत
सिविल न्यायाधीश शशिकान्त गुप्ता की अध्यक्षता में 159 प्रकरणों का राजीनामे निस्तारण कर 1396000 रुपए का अवार्ड पारित किया
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।लोक अदालत की भावना के अनुरूप आयोजित हुए इस कार्यक्रम में पक्षकारान के मध्य आपसी समझाइस के माध्यम से प्री लिटिगेशन, रिवेन्यू एवं फौजदारी व सिविल मुकादमों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया।
प्रकरणों के निस्तारण का विवरण
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालय में लम्बित कुल 55 प्रकरणों (फौजदारी, सिविल एवं एवंआईएक्ट मुकदमों ) का जरिये राजीनामे से एवं राज्य सरकार द्वारा विड्रोल किये जाने से एवं रेवेन्यू विभाग से 97 प्रकरणों का एवं बैंक रिकवरी मामलों में कुल 07 प्रकरणों सहित कुल 159 प्रकरणों के जरिए राजीनामा निस्तारण कर कुल 1396000 रुपए का अवार्ड पारित किया गया।
उपस्थित एवं भागीदारी
वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्वपूर्ण अवसर पर (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) शशिकांत गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रकाश चन्द अधिवक्ता ( सदस्य राष्ट्रीय लोक अदालत) मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं न्यायालय परिसर के अधिवक्तागण नवीन कुमार पाण्डेय, छोटेलाल मीणा, धनेन्द्र कुमार पाण्डेय, चन्द्रशेखर तिवाड़ी सहित न्यायिक कर्मचारीगण गोविन्द सिंह रीडर, जितेन्द्र कुमार शर्मा लिपिक, जगदीश प्रसाद लीपिक, कुंवरपाल कोली, सन्तोष कुमार सहायक कर्मचारी आदि सहित बैंक के अधिकारी कर्मचारी, रेवेन्यू विभाग के कर्मचारी एवं विभिन्न पक्षकारन इस आयोजन के साक्षी बने।



