जालौन

गेहूं खरीद केंद्र के निरीक्षण में एसडीएम को बोरियों में मिला ज्यादा गेहूं

 गेहूं की बोरियों में अधिक वजन मिलने पर ठेकेदारों को फटकारा

बोले अन्नदाताओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी
गल्ला मंडी में अव्यवस्थायें देख दिये दुरुस्त करने के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। नव नियुक्त एसडीएम रिंकू सिंह राही ने कार्यभार संभालते ही शुक्रवार शाम गल्ला मंडी का अचैक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर एसडीएम ने संबंधित ठेकेदारों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
एसडीएम ने क्रय-विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए गेहूं की बोरियों का वजन स्वयं खड़े होकर जांचा। जांच में पाया गया कि निर्धारित 50 किलो गेहूं एवं 550 ग्राम बोरी वजन के स्थान पर भरी हुई बोरियों का कुल वजन करीब 50 किलो 900 ग्राम तक पहुंच रहा था। इस पर एसडीएम रिंकू सिंह राही नाराज हो गए और एफसीआई से जुड़े ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या जनता के हितों से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में कई स्थानों पर पानी भरा मिला तथा साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंडी सचिव अंकित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button