जालौन

 जगनेवा में पुलिस का छापा, चार बंधुआ मजदूर मुक्त- आरोपी गिरफ्तार

घर में बंधक बनाकर कराई जा रही थी मजदूरी, जालौन पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन-कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में 9 मई की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंधुआ मजदूरी का भंडाफोड़ किया। सूचना पर पहुंची जालौन प्लस टीम एवं कोतवाली पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर चार मजदूरों को मुक्त कराया, जिन्हें बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जगनेवा निवासी हरिहर प्रसाद दांत्रे अपने घर में कुछ लोगों को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए बंधुआ मजदूरी करा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
9 मई की रात पुलिस ने ग्राम जगनेवा में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मजदूरों को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन व्यक्तियों की मानसिक स्थिति भी असामान्य प्रतीत हो रही थी। मौके से पुलिस ने आरोपी हरिहर प्रसाद दांत्रे पुत्र स्वर्गीय काशी प्रसाद दांत्रे निवासी जगनेवा, उम्र करीब 71 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली जालौन में मुकदमा संख्या 93/2026 के तहत धारा 137(2), 127, 115(2) बीएनएस एवं बंधुआ मजदूरी प्रणाली उन्मूलन अधिनियम 1976 की धारा 16 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर अभिरक्षा में भेज दिया गया।
वहीं, अवधेश कुमार उर्फ बबलू पुत्र हरिहर दांत्रे निवासी जगनेवा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मुक्त कराए गए मजदूर
प्रेमचंद पुत्र बलिराम निवासी कछुआ कला, हमीरपुर
अनिल पुत्र श्याम सुंदर निवासी विजय नगर, दिल्ली
वीरेंद्र पुत्र छेगे लाल निवासी बरेली
धर्मेंद्र पुत्र लल्लू निवासी बेगए, थाना राठ, हमीरपुर
बरामदगी
चार बंधुआ मजदूर
11 अदद पिट्ठू बैग
पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दी।
पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, फरार बेटे की तलाश जारी
पुलिस ने हरिहर प्रसाद दांतरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी का पुत्र अवधेश उर्फ बबलू मौके से फरार हो गया। थाना जालौन में उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 93/2026 धारा 137(2), 127, 115(2) बीएनएस व धारा 16 बंधुआ मजदूर प्रणाली अधिनियम 1976 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बंधुआ मजदूरों की पहचान
मुक्त कराए गए चारों मजदूरों में प्रेमचंद्र पुत्र बलीराम (ग्राम कछुआ कला, थाना जरिया, हमीरपुर, उम्र 32), अनिल पुत्र श्याम सुंदर (विजय नगर, दिल्ली, उम्र 45), वीरेंद्र पुत्र छेगे लाल (बरेली, उम्र 30) और धर्मेंद्र पुत्र लल्लू (ग्राम बेगए, थाना राठ, हमीरपुर, उम्र 30) शामिल हैं।
आरोपी बाप गिरफ्तार, बेटा फरार
हरिहर प्रसाद दांतरे पुत्र स्व. काशी प्रसाद दातरे, निवासी ग्राम जगनेवा, उम्र करीब 71 वर्ष, थाना जालौन, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अवधेश कुमार उर्फ बबलू पुत्र हरिहर प्रसाद दांतरे, फरार बताया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button