जालौन
रुदावली में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जगम्मनपुर (जालौन)। विकास खंड रामपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रुदावली में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद केक काटकर महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव मनाया गया। आयोजन स्थल पर देशभक्ति और वीरता से ओतप्रोत वातावरण बना रहा। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में उदयप्रताप सिंह सेंगर, अभिजीत सिंह तोमर, अनुराज सिंह तोमर, विष्णु सिंह सेंगर, प्रतीक सिंह सेंगर, अजीत सिंह सेंगर, कपिल सिंह सेंगर, अमरेन्द्र सिंह सेंगर, सत्यम सिंह सेंगर, रामप्रताप सिंह सेंगर (लिटावली), अभय सिंह तोमर सहित कई लोग मौजूद रहे।

