जालौन

रामपुरा थाना में नए पुलिस जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का दिया गया पाठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। थाना रामपुरा में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने ट्रेनिंग से आए नए पुलिस जवानों एवं महिला पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का महत्व बताया। इस दौरान थाना परिसर में आयोजित बैठक में समस्त उपनिरीक्षक, हेड मुहर्रिर कांस्टेबल तथा बड़ी संख्या में नवनियुक्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करते समय सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण होते हैं। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए कार्यों को पूरी ईमानदारी, तत्परता और निष्पक्षता के साथ पूरा करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच अमन-शांति कायम रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस कर्मियों का व्यवहार हमेशा संयमित, सकारात्मक और जनता के प्रति सहयोगात्मक होना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मिली सीख को व्यवहारिक जीवन में लागू करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ट्रेनिंग में पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दी जाती हैं, जिन्हें ड्यूटी के दौरान अपनाना जरूरी है। प्रभारी निरीक्षक ने सभी जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने की सलाह दी और कहा कि ऐसा कार्य करें जिससे जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक सोच मजबूत हो। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को भी आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठक के अंत में उन्होंने सभी पुलिस जवानों से विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य कर पुलिस विभाग का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button