बाराबंकी

ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर जगह जगह भंडारा एव प्याऊ लगाये गये। हनुमान मंदिर बड़ागांव एव रामलीला मैदान बड़ागांव मे जिला सहकारी बैक द्वारा आयोजित भंडारे मे भक्तो की भारी भीड़ रही जहा पर पूड़ी सब्जी, बूंदी एव छोला चावल  का  वितरण किया गया।
जिला सहकारी बैंक शाखा बड़ागांव एव सहकारिता विभाग द्वारा रामलीला मैदान मे आयोजित भंडारे मे सहायक विकास अधिकारी सहकारिता खुशबु राय, शाखा प्रबंधक पंकज शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद,  साधन सहकारी समिति मसौली के सचिव सुनील कुमार वर्मा, बड़ागांव सचिव संदीप कुमार गुप्ता, सहकारी संघ के अध्यक्ष राम मनोरथ,  अशोक गुप्ता ने भक्तो मे पूड़ी सब्जी एव बुंदी का वितरण किया।
बांसा बड़ागांव मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या मे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अवर अभियंता पी डब्लू डी रामचंद्र वर्मा उर्फ भुल्लू भैया  प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, मतीन अंसारी, राम खेलवन यादव, रामविलास रावत, सुरजन मास्टर, अरुण नेता, कृष्ण कुमार गुप्ता, ननकऊ यादव, राहुल यादव, राम सनेही यादव, सुरज यादव, पुजारी वर्मा आदि लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
भगवतदास हनुमान मंदिर मसौली में भक्तो  की काफी भीड़ रही। मन्दिर के महंत बाबा रामलाल दास ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
इसके आलावा कस्बा मसौली, बांसा, बड़ागांव, सआदतगंज, शहाबपुर, भयारा, त्रिलोकपुर,जकरिया सहित ग्रमीण अंचलों में अंजनिपुत्र हनुमान की याद में जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया। हाइवे एव लिंक मार्गो पर जगह जगह प्याऊ लगाये गये तथा राहगीरों को रोक रोक कर शरबत पिलाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button