ललितपुर

ललितपुर पुलिस ने 1.10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए नष्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण कराया। यह कार्रवाई एसपी मो. मुश्ताक के निर्देशन में की गई। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से संबंधित माल मुकदमाती मादक पदार्थों के निस्तारण हेतु न्यायालय से विधिक अनुमति प्राप्त की गई। इसके बाद जनपद स्तरीय गठित समिति की उपस्थिति में निस्तारण की कार्रवाई अमल में लाई गई। मंगलवार को चलाए गए इस अभियान में कोतवाली ललितपुर, नाराहट थाना, पूराकलां थाना, मड़ावरा थाना तथा पाली थाना में दर्ज विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 212.100 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराया गया। यह कार्रवाई मेमर्स मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी, बिजौली, जनपद झांसी में समिति की मौजूदगी में पूरी की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 211.250 किलोग्राम गांजा, 200 ग्राम चरस तथा 650 ग्राम नशीला पाउडर शामिल रहा। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने स्पष्ट किया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button