भाजपा नेताओं ने नगर पालिका के खिलाफ एसडीएम को सोपा ज्ञापन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर में मंगलवार को हसनपुर नगर की राजनीति में काफी हलचल रही क्योंकि भाजपा पदाधिकारियों द्वारा एकत्र होकर उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष हसनपुर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगर के रहरा बस स्टैंड चौराहे के निकट स्थित सब्जी मंडी की दुकान गलत तरीके से आवंटन करने का आरोप लगाया। वहीं उप जिलाधिकारी द्वारा भाजपाइयों द्वारा ज्ञापन देने के बाद तुरंत पुरानी सब्जी मंडी का मौका मुआयना किया और लेखपाल को बुलाकर पूरा नक्शा समझा। ज्ञापन देने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पवन राज, अंकुर अग्रवाल, पौरुष अग्रवाल, मनोज गोयल एवं आम्रपाली गुर्जर मौजूद रहे। वहीं उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय द्वारा बताया गया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है, मौका मुआयना किया गया, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।



