जालौन

जेठ के द्वितीय मंगलवार पर संकटमोचन मंदिर में गूंजा सुंदरकांड पाठ

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कालपी। श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति स्टेशन चौराहा कालपी द्वारा जेठ माह के द्वितीय मंगलवार के अवसर पर संकटमोचन हनुमान मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर हनुमान जी महाराज का प्रसाद ग्रहण किया।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन चौराहे स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में सत्यम शिवम सुंदरम मंडल के संचालक एस.पी. सिंह महेवा एवं उनकी टीम द्वारा उच्च कंठ से दिव्य एवं भव्य सुंदरकांड पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साबूदाना खिचड़ी एवं रवा का हलवा वितरित किया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत ज्ञानेन्द्र मिश्रा द्वारा विधिवत आरती संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर जीआरपी इंचार्ज संजना सिंह, कुलदीप नारायण शुक्ला, संदीप गुप्ता, अरविंद शर्मा, सुबोध द्विवेदी, भारत सिंह यादव, राजेश गुप्ता, मिठाई लाल, शरद शुक्ला, सौरभ गुप्ता, रामजी, छोटू सोनी, राम मिश्रा, विदित शुक्ला, हर्षित खन्ना, पंकज पांडेय, अनूप पांडेय, सौरभ रंगबाज, कपिल गुप्ता, कल्लू बाबा, कल्लू रायक्वार, रमेश सोनी, राजू सविता, नरेश द्विवेदी, अरविंद निषाद, कल्लू तिवारी, अंकित गुप्ता, राजेश गुप्ता एडवोकेट, रविंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button