महेशपुर प्रखंड कार्यालय में 27 लाभुकों को पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण, आदिवासी संस्कृति संरक्षण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध – विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी
Traditional musical instruments distributed to 27 beneficiaries at Maheshpur Block Office, Government committed to preserving tribal culture - MLA Prof. Stephen Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड कार्यालय सभागार में समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तत्वावधान में पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक स्टीफन मरांडी शामिल हुए। इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जिप सदस्य सामसुन मुर्मू, प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, उपप्रमुख नसीमा खातून, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव एवं बीपीओ रिजवान फारूकी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से 27 लाभुकों के बीच ढोल, नगाड़ा, मांदर एवं घुंघरू जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से है। सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सशक्त रूप से पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना समाज के समग्र विकास की आधारशिला है तथा महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और जनहित के संरक्षण के लिए वे निरंतर समर्पित रहेंगे। वाद्य यंत्र प्राप्त कर लाभुकों ने खुशी जाहिर की और आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, अभिषेक कुमार सिंह (गोलक), हबीबुर रहमान (पोल्टू), पप्पू अंसारी, मो. असद, जाबिर अली (टाइगर), मोताहर शेख, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, रईसुद्दीन अंसारी, केताबुल शेख, मो. सामु, नूर आलम, मिलन शेख, अबुल हसन, तारिक अनवर, मृणाल हांसदा, लक्ष्मण मरांडी, साऊल हांसदा, माफिज शेख, गेब्रियल सोरेन, फुड़ू शेख, रहमान शेख सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता, प्रखंड कर्मी एवं ग्राम प्रधान मौजूद थे।


