खैरथल
जिला स्तरीय जनसुनवाई आज
कलेक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक अधिकारी सुनेंगे जनता की समस्याऐं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : गुरुवार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह के तीसरे गुरूवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिले सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य पारदर्शी और संवेदनशील माहौल में आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।



