पाकुड़

“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर चोथरो गांव में विशेष शिविर आयोजित आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं से जोड़ा गया

A special camp was organised in Chothro village on the theme "Farthest, First". Tribal and primitive tribe families were linked to schemes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरजबेड़ा के चोथरो गांव में “सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विशेष शिविर सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए मनरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण किया गया। वहीं पात्र लाभुकों से जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई तथा जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को आदि कर्मयोगी अभियान की शपथ भी दिलाई गई। विशेष शिविर सह जनसुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम, जेएसएलपीएस की दीदी, पंचायत सचिव, एनजीओ प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों के लाभुक उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button