अमरोहा

देसी शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का हंगामा, धरने पर बैठीं।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव में सरकारी देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को आक्रोशित महिलाओं ने दुकान के सामने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठ गईं। धरना करीब दो घंटे तक चला हंगामे के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
​प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पहाड़पुर बक्काल में देशी शराब की दुकान होने से गांव के पुरुष शराब पीकर आए दिन घरों में मारपीट और हंगामा करते हैं। ग्रामीण महिला शारदा और मीना ने बताया कि दुकान के पास ही सरकारी स्कूल और धार्मिक स्थल मंदिर स्थित हैं। शराबी यहां शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं, जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है और हर समय विवाद का खतरा बना रहता है। महिलाओं के मुताबिक, वे पहले भी उच्चाधिकारियों से गांव में स्थित देसी शराब की दुकान की शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई।
​मामले की जानकारी मिलते ही सैद नगली थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने धरना दे रही महिलाओं को शांत कराया और तीन में दिन में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दुकान को नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगी।​प्रदर्शन में शामिल रहीं: पूनम, संतोष, राजवती, संतोष, शकुंतला, वीरवती, पूजा, नीतू, सुशीला, शारदा, माया, मीना, हरवती,राजो, शारदा, कौशल्या, जय बिंदरी, सुंदरी ,नरेश आदि मौजूद रही है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button