बाराबंकी
महिलाओ के शवो का क्रम निरंतर जारी है 24 घंटे में दूसरी अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी मे अज्ञात महिलाओ के मिलने वाले शवो का क्रम निरंतर जारी है 24 घंटे पूर्व देवा थाना क्षेत्र के उमरी जंगल मे मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर भी नही पायी थी कि शुक्रवार को सफदरगंज कस्बे के निकट से निकली कल्याणी नदी मे 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बताते चले कि गुरुवार को देवा थाना क्षेत्र के उमरी जंगल मे एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी।बताते चले कि गत 21 मई को देवा थाना क्षेत्र के उमरी जंगल मे मिले अज्ञात महिला के शव से जो सिलसिला शुरु हुआ वह निरंतर जारी है शुक्रवार को थाना व कस्बा सफदरगंज के निकट से बह रही कल्याणी नदी मे एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ शव की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया मौक़े पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी शीनख्त नहीं हो सकी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि नदी से बरामद शव कई दिन पूराना है पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



