असम

मुम्बई में दूसरे असम भवन के लिए 4.8 बिघा जमीन असम सरकार को सौंपी। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम :  मुम्बई के हृदयस्थल कॉटन ग्रीन में सोमवार (25 मई) को 4.8 बिघा जमीन औपचारिक तौर पर असम सरकार को जहाज और बंदरगाह मंत्रालय की ओर से सौंप दी गई। यह जमीन मुम्बई में दूसरे असम भवन के निर्माण के लिए दी गई है। इस अवसर पर असम सरकार की ओर से नगांव जिले के जिला आयुक्त एवं असम भवन, मुम्बई के संयुक्त आवासीय उपायुक्त (अतिरिक्त दायित्व) देवाशीष शर्मा ने भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति ग्रहण की तथा स्थल पर असम भवन के नाम की साइनबोर्ड भी लगाई। उन्होंने बताया कि नए भवन की आवश्यकता इसलिए महसूस की गई क्योंकि नवी मुंबई में स्थित वर्तमान असम भवन में आवासीय मांग तेजी से बढ़ी है और मुम्बई जैसे व्यावसायिक शहर में अतिरिक्त आवास सुविधाओं की सख्त जरूरत थी। देवाशीष शर्मा ने कहा कि नया असम भवन न सिर्फ असम के यात्रियों और आगंतुकों के ठहरने की सुविधा देगा, बल्कि असम से मुम्बई आने वाले कैंसर रोगियों और उनके परिजनों के लिए विशेष सहायतात्मक आवास के रूप में भी काम करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह भवन असम की संस्कृति, पर्यटन और व्यापार को मुम्बई में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने और राज्य का प्रतिनिधित्व मजबूत करने में भी सहायक होगा। बता दें कि वर्षो तक मुम्बई के असम भवन में कैंसर से पीड़ित असम के मरीजों के साथ देवाशीष शर्मा की देखभाल और सेवाएँ सराहनीय रही हैं। नए भवन की भूमि का आधिकारिक स्वामित्व राष्ट्रीय बंदरन  प्राधिकरण और मुम्बई के एस्टेट मैनेजर से हस्तांतरण के रूप में प्रदान किया गया।असम सरकार ने कहा है कि जल्द ही नई इमारत के डिजाइन, वित्त पोषण और निर्माण कार्यक्रम के विवरणों पर काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि शिग्र ही नए असम भवन का निर्माण प्रारंभ किया जा सके और असम के लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button