
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर मानव सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। माँ संकटा मेडिकल के द्वारा समाजसेवी राहुल द्विवेदी ने राहगीरों के लिए ठंडे रूहअफजा शरबत की व्यवस्था की। चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे लोगों को जब ठंडा शरबत मिला तो उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस सेवा कार्य की जमकर प्रशंसा की।
राहुल द्विवेदी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को थोड़ी राहत देना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस सेवा अभियान में पुष्पेंद्र पांचाल, आकाश याज्ञिक(छोटू) और मोंटी वर्मा,सिद्धार्थ शर्मा ने भी सक्रिय सहयोग किया और राहगीरों को शरबत वितरित कराया।
चौराहे से गुजरने वाले लोगों ने इस पहल को बेहद सराहनीय बताते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य लोगों को राहत देने के साथ-साथ दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा और सहयोग का भाव देखने को मिला।
