बाराबंकी
आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बा शहाबपुर में प्रधान प्रतिनिधि अनीस अफजाल अंसारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने की। बैठक में शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित एवं पारंपरिक स्थानों पर ही की जाएगी। किसी भी नए स्थान पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गोश्त न काटने तथा कुर्बानी से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों।
उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों धर्मगुरुओं एवं ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक राम पाल वर्मा, कांस्टेबल रत्नेश पांडेय, राज कुमार, नीतीश कुमार सिंह, ईदगाह इमाम मोहम्मद इमरान नदवी, सगीर कुरैशी, मौलाना शादाब, हाजी उस्मान समानी, पंडित राज कुमार, पंडित चंद्रशेखर, शमसुल हसन, हबीबुर्रहमान (बीडीसी), बदरुदुजा अंसारी, जुनेद अंसारी, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद हमजा, सम्सुदुहा अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



