बाराबंकी
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मसौली बाराबंकी। वात्सल्य संस्था की सक्षम परियोजना के अंतर्गत ग्राम देवकलिया में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 28 में को मनाया जाता है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को माहवारी से संबंधित सही जानकारी प्रदान करना, स्वच्छता एवं सही निस्तारण के प्रति जागरूक करना तथा माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा करना था।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव से काउंसलर रीना श्रीवास्तव एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। रीना श्रीवास्तव जी ने किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों के साथ-साथ माहवारी स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
ग्राम मुंजापुर की सी एच ओ प्रियंका यादव ने किशोरियों को माहवारी के दौरान आयरन की गोलियां लेने एवं हरी सब्जियों का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवकलिया की आशा बहन रिहाना बानो, उमा देवी, इंद्रावती एवं किरण देवी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रेमा देवी, आशा वर्मा और पुष्पा वर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान “सक्सेस ऑफ गर्ल्स सेलिब्रेशन” का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 8वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कुल 21 किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक सिंह, कमलेश कुमार, शोभिका मिश्रा, मंजू लता शर्मा, सीमा वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



