जालौन

गहोई सेवा मंडल पदाधिकारियां, सदस्यों को चुनने के लिए मतदान आज

मुख्य चुनाव अधिकारी इं. अजय इटौरिया ने मीडिया को दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। गहोई धर्मशाला गोपालगंज उरई में पत्रकारों से वार्ता दौरान गहोई सेवा मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी इं. अजय इटौरिया ने बताया 2 जून को प्रातः 7.30 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो 3.30 बजे तक चलेगा। मतदान के माध्यम से गहोई समाज के मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह मंत्री और 26 सदस्यों के चुनाव हेतु अपना मत का उपयोग करेंगे तदुपरांत सायं काल 5.30 बजे से मतगणना शुरू होगी जो अंतिम परिणाम तक जारी रहेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतगणना में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मतदान से लेकर मतगणना तक सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव कराने के लिये सात सदस्यीय चुनाव समिति बनाई गई है। वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी इं. अजय इटौरिया, चुनाव अधिकारी अनिल गहोई बहुगुणा ने बताया कि गहोई सेवा मंडल का चुनाव 3 वर्ष के लिए होता है। इसमें कुल पदाधिकारी 5 एवं 26 सदस्यों सहित 31 पदाधिकारी की कार्यकारिणी बनाई जाती है जो समाज में निरंतर समाज को उठाने के लिए कार्य करती है। चुनाव अधिकारी जीवनराम गुप्ता ने बताया कि मतगणना और मत में पारदर्शिता के लिए सभी जगह पर सीसीटीवी लगाए गए हैं जिनका पूरा प्रदर्शन बाहर सीसीटीवी पर किया जाएगा जिससे किसी को किसी भी तरह की मन में शंका न हो। मतगणना के लिए मत के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें हर मतदान केंद्र पर चार-चार बूथ बनाए गए हैं कुल 20 बूथ ऊपर बनाए गए हैं और एक बूथ ऐसा बनाया गया है जिसमें असहाय और बुजुर्गों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता मामा ने बताया कि सभी मतदान मतदाताओं से अनुरोध है कि वह मतदान करने समय अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड वोटर आईडी या पैन कार्ड अवश्य लेकर आए और सभी मतदाताओं से अपील की वह अपना मोबाइल घर पर रखकर आए। महावीर शरण सरावगी चुनाव अधिकारी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मतदाताओं को परेशानी न हो इसके लिये कूलर और पंखे की व्यवस्था की गई है। साथ ही राधा रमण दरबार मंदिर से प्रसाद के लिए वितरण एवं भंडारा निरंतर चलता रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button