
हड़ताल से नगर की साफसफाई सहित अन्य सेवाए प्रभावित
हड़ताली कर्मचारी बोले- जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक जारी रहेगी हड़ताल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : कर्मचारियों को नियमित करने,समयमान वेतनमान का लाभ देने, सामाजिक सुरक्षा, बीमा ,पेंशन दिए जाने सहित वर्षो से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार की सुबह से नपा कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई।भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार सुबह शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान नपा कर्मचारियों ने नपा प्रबंधन पर ,कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए उनकी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।वही मांग पूरी ना होने तक उनकी यह हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
साफ सफाई सहित अन्य कार्य प्रभावित, हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल को लेकर नपा कर्मचारी मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह काम पर नगरपालिका तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने साफ सफाई सहित अन्य कार्यों को पूरी तरह से ढप कर दिया और नगर पालिका के गेट को बंद कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। जिन्होंने मांगो को लेकर अक्सर आश्वासन मिलने और मांग पूरी ना होने का आरोप लगाते हुए,हड़ताल के दौरान जमकर नारेबाजी की,कर्मचारियों ने स्पष्ठ कर दिया कि अब आश्वासन पर उनकी यह हड़ताल स्थागित नही होगी,और जबतक उनकी मांग ना पूरी नही हो जाती उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
इन मांगों को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल
नगर पालिका में कार्य करने वाले विनियमित, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।जिसमें कर्मचारियों ने भी नियमित श्रमिकों को शासकीय कर्मचारी जैसी सुविधा प्रदान करने, अनुकंपा नियुक्ति देने, पेंशन का लाभ दिए जाने, दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर उन्हें भी नियमित किए जाने, दैनिक वेतन भोगियों के 15 दिनों के भीतर नियमितीकरण के आदेश जारी करने ,सभी कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक वेतन देने ,रुके हुए वेतन का तुरंत भुगतान किए जाने ,ईपीएफ का लेखा-जोखा देने,बढी हुई नई कलेक्टर दर से भुगतान करने, स्थाई श्रमिकों को शासन के नियमानुसार साबुन, ड्रेस ,साड़ी सहित अन्य सुरक्षा कवच प्रदान करने, 10 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले कर्मचारियों को 1500 से 2 हज़ार रु का अतिरिक्त वेतन दिए जाने सहित वर्षो से लंबित अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगे पूरी किए जाने की गुहार लगाई है।
जब तक मांग पूरी नही होगी काम पर नही लौटेंगे
कर्मचारियों का आरोप है कि अप्रैल माह से शासन द्वारा लागू किए गए न्यूनतम दर से मान्यदेय का भुगतान नही किया जा रहा है,सभी कर्मचारियों को पिछला वेतनमान में न्यूनतम वेजेस का अंतर डिफ्रेंस एरियस का भुगतान अब तक नही किया गया है जो एक मुस्त तत्काल दिया जाए,नगर पालिका में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पेमेंट ऑफ वेजेस के तहत माह के 10 तारीख के अंदर करना चाहिए लेकिन ऐसा नही किया जा रहा है।,समस्त कर्मचारियों को मासिक वेतन पर्ची (बॉऊचर) वेतन के पूर्व दिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नही हो रहा है।हमारी मांग है कि कर्मचारी के माह में हाजरी एवं पूर्ण भुगतान तथा कटौती की गई भविष्य निधि राशी का स्पष्ट उल्लेख पर्ची में होना चाहिए,लेकिन कर्मचारियों को इसका लेखा जोखा नही मिल पा रहा है।समस्त कर्मचारियों को कार्य के दौरान सेफ्टी सामग्री जैसे कि सफाई कर्मचारी को जूता, दस्ताने, विद्युत कर्मचारी को सुरक्षा हेतु उच्च सुरक्षा कवच देना चाहिए, महिला कर्मचारी को मातृ अवकाश मिलना चाहिए, वर्ष के उपरांत डेलीविजेस में समस्त विभाग के कार्यरत कर्मचारी को नियमित करना चाहिए और जिन कर्मचारी ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है ऐसे कर्मचारी को 2000 रु. प्रति माह सिनियारटी भत्ता मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नही हो रहा है, जब भी मांगो को लेकर बोले तो सिर्फ आश्वासन देकर टाल मटोल किया जाता है इसलिए कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले अनिश्चकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, अब जब तक मांग पूरी नही होगी काम पर नही लौटेंगे।




