हापुड़

आज से तीन दिन होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा..

24192 अभ्यर्थी 9 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में होंगे शामिल...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जिले के नौ केंद्रों पर प्रशासन ने की तैयारियां, रिजर्व में भी रखे गए हैं मजिस्ट्रेट…

हापुड़ – यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है ।, 8, 9और 10 जून को परीक्षा होनी है । नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी हैं । जनपद के 9 केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा हो रही है । पहली पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि वहीं दूसरी पाली तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी । पुलिस ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पोस्टर भी लगाए हैं ।

जानकारी के अनुसार , आज से तीन दिन अर्थात  8,9 और 10 जून को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही है । इसके लिए हापुड़ जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से तीन दिन तक यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न कराई जाएगी । इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर रखी हैं। प्रत्येक दिन दो पालियों में अभ्यर्थी पेपर देंगे। परीक्षा में कुल 24192 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। इसके लिए जोन में बांटे गए हैं नौ परीक्षा केंद्र ।  प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लकर सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। साथ ही रिजर्व में भी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह दस से 12 और दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। हर केंद्र पर कंट्रोल रूम, सीसीटीवी जैमर लगाए गए हैं । नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार और परिसर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र के बाहर एडमिट कार्ड और आधार चेक किया जाएगा। इसके बाद वे मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे। इसके बाद उनकी रेटिना और फिंगरप्रिंट स्कैन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button