रामपुर शाहबाद
छज्जा गिरने से 14 वर्षीय किशोर समेत तीन मासूम घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहाबाद। थाना क्षेत्र के चकरपुर भूड गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर की छत का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से 14 वर्षीय किशोर समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जानकारी के अनुसार चकरपुर भूड़ गांव निवासी राकेश का 14 वर्षीय छत के छज्जे पर रखी लकड़ी को नीचे उतार रहा था। नीचे उसके दोनों भाई आशीष और अमन लकड़ी को उठाकर दूसरी जगह रख रहे थे। इसी दौरान जैसे ही दीपक ने लकड़ी नीचे डालीं, अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे के साथ दीपक भी नीचे आ गिरा और मलबे में दब गया।उसके दोनों भाई आशीष और अमन भी मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।हादसे के बाद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
