रामपुर शाहबाद

स्विमिंग पूल में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट, पुलिस को दी तहरीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शाहबाद। क्षेत्र स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर के साथ दो अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर के पिता, सुरजीत सिंह ने थाना शाहबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, घटना 4 जून की है। सुरजीत सिंह का बेटा रचित जब चंदपुरा स्थित स्विमिंग पूल पर नहा रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दो अज्ञात लड़कों ने रचित के साथ गाली-गलौज की और उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। साथ ही, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय वहां मौजूद सोनू नामक व्यक्ति ने बीच-बचाव नहीं किया। रचित के शरीर पर चोटें आई हैं और उसका इलाज टीएमयू मुरादाबाद में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button