रामपुर शाहबाद

मंगोली में सीढ़ियां से चढ़कर छत पर पहुंचा सांड

घंटों के बाद उतारा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला मंगोली में बुधवार सुबह उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक सांड मकान की सीढ़ियां चढ़ते हुए छत पर पहुंच गया। सांड के छत पर पहुंचने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड एक मकान के जीने से होकर छत पर चढ़ गया। इतना ही नहीं वह वहां से आसपास के कई मकानों की छतों पर दौड़ता रहा। इससे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सांड को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।काफी देर तक चले प्रयास के बाद गौ रक्षा सेवा समिति के युवा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल ने पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से सांड को सुरक्षित नीचे उतरवा दिया। सांड के नीचे आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।इस दौरान प्रकाश, शांति प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button