मुरादनगर

चितौड़ा में किसान जागरूकता शिविर

वैज्ञानिकों ने बताए टिकाऊ खेती के उपाय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मुरादनगर। चितौड़ा गांव में बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती और रोग-कीट प्रबंधन की जानकारी दी।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जे.आर. मिश्रा ने किसानों से मिट्टी जांच के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। सुश्री रुचि बंसल ने मिट्टी परीक्षण के लाभ बताए। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गन्ने के साथ दलहनी फसलों की अंतरवर्तीय खेती अपनाने की सलाह दी, जबकि डॉ. महेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती और आधुनिक कीट प्रबंधन तकनीकों की जानकारी दी।मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह बिड्डी ने किसानों से उन्नत बीजों और नई कृषि तकनीकों का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में  किसानों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button