बरेली

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में रोवर-रेंजर गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु  बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में रोवर-रेंजर गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त प्रादेशिक संगठन कमिश्नर भारत स्काउट और गाइड उ.प्र  मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बरेली मण्डल कु.प्रीति तथा विश्वविद्यालय जनपद के मुख्यायुक्त डॉ.दीपक गंगवार की विशेष उपस्थिति रही। जिला संस्था जनपद बरेली से जिला संगठन आयुक्त गौरव पाठक तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पुष्पकांत शर्मा भी उपस्थित रहे l कुलसचिव  महेंद्र कुमार जी से शिष्टाचार भेंट हुई जिसमें प्रादेशिक अंशदान शुल्क प्रेषित कराने एवं प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशों का समयानुसार अनुपालन हेतु वार्ता हुई। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं जिला मुख्यआयुक्त के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवर-रेंजर गतिविधियों के प्रभावी संचालन, अधिकाधिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण, युवाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्री मयंक शर्मा ने विश्वविद्यालय जनपद में रोवर-रेंजर इकाइयों को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए चीफ कमिश्नर फैलोशिप, युवा तरंग महोत्सव, बी.एस.जी. छात्रवृत्ति योजना, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा उत्तर प्रदेश स्काउट केयर के अंतर्गत प्रतियोगिता एवं ब्लड डोनर डायरेक्टरी निर्माण अभियान जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button