रामपुर शाहबाद
गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव ओसी निवासी शरीफ पुत्र सुखा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह खंजीपुरा गांव के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। खुद को घिरता देख शरीफ ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर की घेराबंदी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अभिलेखों के अनुसार शरीफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी शरीफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।



