रामपुर शाहबाद

शाहाबाद बिलारी मार्ग पर तेज रफ्तार इको की टक्कर स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। एमए की परीक्षा देने जा रही एक शिक्षिका की सोमवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। राणा शुगर मिल के निकट तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला अफगानन निवासी फरीद की बेटी शोएबा (35) शहीद भगत सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका थीं। सोमवार को वह एमए का पेपर देने सैफनी जा रही थीं। शाहबाद- बिलारी मार्ग पर राणा शुगर मिल के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ईको गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षिका को अपने वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के बाद फरार हुए ईको चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
छात्र-छात्राओं की आंखें हुईं नम
शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही उनके छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। कई छात्र-छात्राएं अपने प्रिय शिक्षिका को याद कर भावुक हो उठे। वहीं, विद्यालय में भी शोक का माहौल बना रहा। साथ ही सहकर्मियों ने उन्हें मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका बताया।
पुलिस बनी मसीहा, तत्परता की लोगों ने की सराहना
 इस दौरान रास्ते से गुजर रहे पुलिसकर्मी कोशिन्द्र और नफासत ने अपनी कर रोक ली और स्थिति कों संभाला। हादसे के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इस पर पुलिकार्मियों ने अपनी निजी कार से जख्मी शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button