हापुड़

मोहर्रम के संबंध में डीएम और एसपी द्वारा समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ – मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाने के लिए जिला अधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई।

मुख्य निर्देश जो DM-SP के द्वारा दिए गए:

1. सुरक्षा और कानून व्यवस्था
– कोई नई परंपरा नहीं: अलम-ताजिया सिर्फ पारंपरिक मार्गों से ही निकलेंगे
– ऊंचाई मानक: ताजिया/अलम की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा नहीं, बिजली तारों से टकराए नहीं
– हथियार बैन: जुलूस में अस्त्र-शस्त्र प्रतिबंधित
– फोर्स तैनाती: संवेदनशील जगहों पर PAC, पुलिस बल, दंडाधिकारी तैनात
– निगरानी: CCTV, ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी
– सोशल मीडिया: अफवाह/भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई, IT एक्ट लगेगा

2. मूलभूत सुविधाएं
– साफ-सफाई: जुलूस मार्गों पर विशेष सफाई, गड्ढे-जलभराव न हो
– बिजली: निर्बाध आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं, मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रहें
– पानी: शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
– स्वास्थ्य: एम्बुलेंस और डॉक्टर जुलूस मार्ग पर तैनात
– सड़क: PWD और नगर पालिका मिलकर खराब सड़कें ठीक कराएं

DM-SP की आम अपील

1. त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाएं
2. समस्या हो तो जिला प्रशासन-पुलिस को तुरंत बताएं
3. भाईचारा बनाए रखें, पुलिस का सहयोग करें
4. DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, रात में कार्यक्रम की अनुमति नहीं

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button